पन्ना जिले के बनौली में 17 वर्षीय बालिका के सिर में कारतूस का खोका मिलें से क्षेत्र में सनसनी, गंभीर हालत जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दमोह पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 17 वर्षीय बालिका सपना रैकवार के सिर में गंभीर चोट के बाद डॉक्टरों ने यूज हुआ कारतूस बरामद किया। बालिका छत पर सो रही थी और अचानक सिर में दर्द व चोट महसूस होने पर परिजनों को घटना सूचना दी गई।
परिजन तत्काल उसे आज शनिवार रात दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर अभिजीत के द्वारा जांच के दौरान सुरक्षित तरीके से कारतूस निकाला गया। घटना की गंभीरता देखते हुए कोतवाली पुलिस और पन्ना पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है और हर एंगल से घटना की पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि सपना के माता-पिता नहीं हैं और वह परिजनों के साथ रहती है, फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है तथा अस्पताल में इलाज जारी है।
मामले ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है पुलिस जांच कर रही है। मौजूद लोगों द्वारा गांव में आस पास गोली चलने के बाद इस घटना की आशंका जाहिर की हैं जहां पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Damoh, Damoh | Jun 7, 2026