बहराइच: बहराइच किसान डिग्री कॉलेज में मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतगणना कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्ज़र्वर व मतगणना सहायक का प्रथम प्रशिक्षण किसान डिग्री कॉलेज में संपन्न हुआ। इस दौरान डीएम ने पूरी सावधानी के साथ रिजल्ट शीट की प्रतियों को भरने के निर्देश दिए।