बहराइच: दर्जीनपुरवा इलाके में स्थित सरयू नदी में डूब कर व्यक्ति की हुई मौत,नहाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जीनपुरवा इलाके में स्थित सरयू नदी में नहाते समय व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।