मेदिनीनगर (डालटनगंज): टीओपी 2 के जवान ने स्टेशन रोड पर गिराया सर्विस पिस्टल, खोजबीन के बाद मिला, निलंबन की प्रक्रिया शुरू
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के टीओपी 2 में कार्यरत जवान बैजनाथ यादव ने शराब के नशे में सरकारी पिस्टल गिरा दिया। हालांकि सर्च अभियान के बाद बरामद किया गया। ड्यूटी के क्रम में शराब पीने और लापरवाही बरतने के आरोप में जवान को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जवान बैजनाथ यादव गुरुवार रात ड्यूटी पर था। इसी क्रम में घटना हुई।