मेदिनीनगर (डालटनगंज): जहरीले पानी ने छीनी सेहत, चुकरु गांव में रिश्तों से भी कतराने लगे लोग
पलामू जिले के सदर प्रखंड का चुकरू गांव आज भी फ्लोराइड युक्त पानी की भयावह त्रासदी झेल रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि गांव में 50 साल से अधिक उम्र तक किसी की जिंदगी नहीं चल पाती। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 25 वर्षों से फ्लोराइड मिश्रित पानी पीने के कारण यहां शारीरिक दिव्यांगता लगातार बढ़ती जा रही है। दूषित पानी ने लोगों की हड्डियों को टेढ़ा-मेढ़ा कर दिया