शिवाजी मैदान से आदिवासी महापुरुषों एवं शहीद वीर योद्धाओं की स्थापित प्रतिमाओं को हटाए जाने पर पूर्व नगर पर्षद उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने शुक्रवार सुबह 9 बने कड़ा विरोध जताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा हटाना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह पूरे पलामू प्रमंडल की जनभावनाओं के साथ सीधा खिलवाड़ है।