मेदिनीनगर (डालटनगंज): गढ़वा-पलामू समेत 9 जिलों में शीतलहरी का प्रकोप, ठंड से कांपेंगे लोग
झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। धुंध और तेज कनकनी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में ठंड का प्रकोप फिलहाल जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को झारखंड के नौ जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना जताई है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़