Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
rchauhan009
महिला से बैग छीनने की कोशिश, चोरों ने सड़क पर घसीटा; CCTV में कैद हुई वारदात यह घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैतरा कस्बे की है, जहाँ अनीता चौहान नामक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की थी।
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
आभा कवरेज बढ़ाने के लिए सरकारी व निजी संस्थान मिलकर करें प्रयास - आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित भिवानी, 08 अक्टूबर। राज्य मिशन निदेशक के आह्वान एवं डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने की। उन्होंने कहा कि आभा केवल पहचान-पत्र नहीं, बल्कि नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोडऩे का माध्यम है। इसमें निजी अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों, विभिन्न एसोसिएशनों, सरकारी विभागों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कार्यशाला में बताया कि जिले में डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि 06 अक्टूबर तक जिले की 12 लाख 94 हजार 461 आबादी में से 9 लाख 79 हजार 917 आभा पहचान-पत्र बनाए जा चुके हैं, जिससे आभा कवरेज 75.70 प्रतिशत हो गया है। शेष 3 लाख 14 हजार 544 नागरिकों को आभा से जोडऩे के लिए अभियान को और गति देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले में सरकारी क्षेत्र के नर्सिंग पेशेवरों का स्वास्थ्य सेवा पेशेवर रजिस्ट्री में पंजीकरण 100 प्रतिशत तथा चिकित्सकों का 96 प्रतिशत हो चुका है। भिवानी हरियाणा का पहला जिला है, जिसने सरकारी क्षेत्र के नर्सिंग पेशेवरों का 100 प्रतिशत पंजीकरण पूरा किया है। कार्यशाला में फार्मासिस्टों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में सभी सरकारी विभागों से अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की आभा बनाने का कार्य अभियान मोड में पूरा करने को कहा। जिला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधियों से जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की आभा बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बॉक्स डिजिटल स्वास्थ्य आंकड़े सही व अद्यतन होना जरूरी: डॉ. अनीता कत्याल उप-सिविल सर्जन एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रभारी डॉ. अनीता कत्याल ने कहा कि आभा, स्वास्थ्य सेवा पेशेवर रजिस्ट्री और स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री में दर्ज जानकारी सही, सत्यापित एवं अद्यतन होनी चाहिए। मरीज की सहमति, निजता एवं गोपनीयता का पूरा ध्यान रखते हुए डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। राज्य परियोजना समन्वयक डॉ. रितु चन्देल ने आभा, स्वास्थ्य सेवा पेशेवर रजिस्ट्री एवं स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री के तकनीकी पहलुओं और पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया। जिला सूचना प्रबंधक आयुष्मान भारत, विनोद कुमार ने प्रतिभागियों को लाइव आभा एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवर पहचान-पत्र बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विनोद कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत-चिरायु योजना का दायरा बढ़ाया है। नए पंजीकरण एवं प्रीमियम भुगतान के लिए पोर्टल 30 नवंबर तक खुला रहेगा।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026
श्रीश्री 1008 ज्ञान चंद महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया, भिवानी में लगा श्रद्धालुओं का तांता भिवानी, 08 अक्तूबर : श्रीश्री 1008 ज्ञान चंद महाराज का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय डोभी तालाब स्थित ज्ञानाश्रम में वीरवार को एक भव्य एवं प्रेरणादायी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण आश्रम परिसर भक्तिमय भजनों, जयकारों और अपार श्रद्धा से सराबोर नजर आया। महाराज का जन्मदिन मनाने के लिए दूर-दराज से समस्त संगत और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में आश्रम पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रधान किशन कौशिक ने महाराज के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही एडवोकेट संदीप शर्मा, बृज मोहन कौशिक, परमारथ सेवा ट्रस्ट एवं उद्योग संघ के प्रधान नवीन कौशिक, एडवाइजऱ संदीप गुप्ता, मोहन कौशिक, गिरधारी लाल तथा कन्हैया जैन एवं बैंक सुभाष गली डोभी तालाब के सेवादारों ने ज्ञान चंन्द महाराज का पटका एवं अंगवस्त्र भेंट कर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं और संगत को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन सदैव समाज का मार्गदर्शन करने और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहता है। श्रीश्री 1008 ज्ञान चंद महाराज का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, भक्ति, करुणा और आपस में प्रेम एवं भाईचारा बनाए रखने की शिक्षा देता है। आज के समय में उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे बढऩा ही उनके प्रति सच्ची भक्ति और सम्मान है। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों और श्रद्धालुओं ने महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर संगत के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे पाकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026
भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति की अनूठी पहल : निशुल्क बांटे पौधे, ट्री गार्ड और पक्षियों के घोंसले विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देंकर ही हासिल होगा प्रगति का लाभ : केके वर्मा भिवानी, 08 अक्तूबर : स्थानीय हुडा पार्क के सामने आयोजित विकसित भारत संकल्प समारोह में भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति द्वारा पर्यावरण के प्रति जन-जागृति पैदा करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से समिति ने पर्यावरण संरक्षण और जीव-दया का अनोखा संदेश देते हुए आमजन को पौधे, ट्री गार्ड, पक्षियों के लिए घोंसले, दाना-पानी के टीन, तथा गायों के लिए गो-ग्रास टीन एवं खोर इत्यादि निशुल्क वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान समिति के संयोजक के. के. वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पर्यावरण सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया। वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी में वितरित किए जा रहे यह सभी उपकरण वेस्ट टू वेल्थ और कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा के अंतर्गत तैयार किए गए हैं। हमारी आने वाली संतति को हर प्रकार की प्रगति का लाभ तभी प्राप्त हो सकेगा, जब हम विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देंगे। कोरोना महामारी के समय हमने जो विकट परिस्थितियां देखी हैं, यदि उन्हें देखकर भी हम आज जागरूक नहीं होते हैं, तो हमारी आने वाली संतान का स्वस्थ और सुखी जीवन कैसे संभव हो पाएगा। अपनी भिवानी को बड़े महानगरों की तरह प्रदूषित होने से बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। नागरिक समिति की वर्कशॉप (26, पुराना हाउसिंग बोर्ड) से ये सभी उपकरण निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में सहयोगी बन सकते हैं। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने समिति के इस कबाड़ से जुगाड़ वाले नवाचार और पर्यावरण सुधार के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पौधे लगाकर और पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध कर भिवानी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026
बवानी खेड़ा में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई, कच्चे रास्ते, पानी की पाइप लाइन व डिमार्केशन तोड़ी - अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, निर्माण से पहले विभागीय अनुमति लेना जरूरी: जिला नगर योजनाकार भिवानी, 08 अक्टूबर। शहरी क्षेत्र बवानी खेड़ा में अवैध कॉलोनियों एवं अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब के नेतृत्व में थाना प्रबंधक बवानी खेड़ा के सहयोग से सफलतापूर्वक अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान जिला भिवानी के शहरी क्षेत्र बवानी खेड़ा के मौजा बलियाली में बवानी खेड़ा-बलियाली रोड के पास विकसित की जा रही लगभग चार एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी में बनाए गए कच्चे रास्ते, पानी की पाइप लाइन तथा प्लॉटों की डिमार्केशन को तोड़ा गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनी में किए गए विकास कार्यों को हटाते हुए आगे किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने स्थानीय लोगों को अवैध कॉलोनियों के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि आमजन प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता तथा विभागीय स्वीकृति की पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। *********************ञ
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026
भिवानी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन #bhiwani #viral #india #protest #congress #news #viralvideo
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026
भिवानी में 30 वर्षों से लक्ष्मण का रोल करने वाले सुरेश सैनी की पत्नी का वास्तविक नाम भी उर्मिला है ! भिवानी में आयोजित श्री रामलीला में पहली बार बड़े मंच पर होंगे लक्ष्मण .... भिवानी आँखो देखी हलचल
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026
आईए विलक्षण प्रतिभा के कलाकार से करवाते हैं रूबरू... अनपढ़ होते हुए भी 9 वर्ष के बाल्यकाल से भगवान परशुराम का जबरदस्त रोल निभा रहे हैं ये कलाकार..... भिवानी आँखो देखी हलचल
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026
बुजुर्ग अवस्था में भी वह जुनून ! केवट व श्रवण कुमार की भूमिका में नजर आएंगे मामनचन्द अग्रवाल..... भिवानी आँखो देखी हलचल
Bhiwani, Bhiwani | Oct 8, 2026