कन्नौज: भारी बारिश से तिर्वा कोतवाली परिसर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
कन्नौज (उत्तर प्रदेश): लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तिर्वा कोतवाली परिसर में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिसर में पानी भर जाने से वहां आने-जाने वाले पुलिसकर्मियों और अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव इतना अधिक है कि पुलिसकर्मियों और फरियादियों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कोतवाली परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह जलभराव होने से स्थानीय स्तर पर जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 27, 2026