बारिश के बाद जलमग्न हुआ हरदोई का मेडिकल कॉलेज, ब्लड बैंक और ICU के बाहर भरा पानी; मरीज परेशान
उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुई बारिश के बाद जिले का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र 'मेडिकल कॉलेज' खुद बदहाली का शिकार हो गया है। बारिश के कारण अस्पताल परिसर में चारों तरफ भारी जलभराव हो गया है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।