हरदोई में भारी बारिश का कहर: बेहटा गोकुल थाना परिसर बना तालाब, थाने के अंदर तक घुसा पानी
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण हरदोई का बेहटा गोकुल थाना परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि बारिश का पानी पुलिस थाने के कमरों और कार्यालयों के भीतर तक भर गया है।
तलाब में तब्दील हो चुके थाना परिसर के कारण पुलिसकर्मियों को प्रशासकीय कामकाज निपटाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुँचने वाले फरियादियों को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। थाना परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियाँ भी पानी में डूबी हुई नज़र आ रही हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 27, 2026