गुना: लीलझरी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा, प्रशासन ने मोबाइल कोर्ट से सहमति से किया समाधान
Guna, Guna | May 23, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में मोबाइल कोर्ट से भूमि विवादों का समाधान किया जा रहा है। 23 मई को तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने बताया, ग्राम सिमरोद के लीलझरी गांव में ग्रामीणों ने कलेक्टर से जनसुनवाई में शिकायत की थी। जिसमें किसान प्रेमसिंह लोधा ने पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर रोक दिया था। मौके पर सहमति से रास्ता खोला गया।