उधवा: ईद-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर उधवा प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां पूरी, लोगों में उत्साह
ईद-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे तैयारियां पूरी कर ली गई है। उधवा प्रखंड के दरगाहडांगा मजार मैदान में सभा स्थल को सजाया गया है। कार्यक्रम में उधवा प्रखंड के विभिन्न गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में क्षेत्र भ्रमण कर जुलूस के रूप में शामिल होकर सभा स्थल पहुंचेंगे।