तेयुप नोखा द्वारा दीपावली एवं चोपड़ा पूजन कार्यशाला - जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम ...*
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप नोखा द्वारा आयोजित जैन संस्कार विधि से "दीपावली चोपड़ा पूजन कार्यशाला" 05.11.26, गुरुवार को आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर नोखा में संपादित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत जैन संस्कारक श्री गोपाल लूनावत, हंसराज भूरा, निर्मल चौपड़ा ने नवकार मंत्र उच्चारण के साथ की।
कार्यक्रम में तेयुप से मनोज घीया, अरुण भूरा, संपतलाल चोरड़िया, पुलकित ललवानी, अरिहन्त सुखलेचा, ATDC की टीम से अविनाश, दिनेश, मनोज आदि की विशेष उपस्थिति रही एवं सभी ने साथ में मंगल भावना यंत्र की स्थापना की। संस्कारको ने निर्दिष्ट विधि विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार के साथ दीपावली व चोपड़ा पूजन कार्यशाला को संपन्न करवाया।
जैन संस्कार विधि के बारे में संस्कारको द्वारा सभी को विशेष जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ सभी की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
दीपावली व चोपड़ा पूजन कार्यशाला में तेरापंथ सभा व युवक परिषद् एवं श्रावक श्राविका समाज की गरिमामय उपस्थिति रही।
तेयुप अध्यक्ष श्री गजेंद्र पारख एवं मंत्री अरिहन्त सुखलेचा अमित सुराणा द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया।
Didwana, Nagaur | Nov 6, 2026