सरधना: दीपावली मिलन समारोह में संगीत सोम ने अखिलेश यादव और अतुल प्रधान पर साधा निशाना, कहा- चौथे नंबर पर रहेगी सपा
सरधना की नई मंडी परिसर स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल पर सोमवार को गौवंश पशु-पक्षी संस्थान ट्रस्ट की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने जहां गोसेवा के कार्यों की सराहना की, वहीं राजनीतिक मुद्दों पर अपने बेबाक अंदाज में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।