सरधना: गंज बाजार की सड़क जल भराव के कारण झील में हुई तब्दील, व्यापारियों के कारोबार हुए चौपट, जिम्मेदार अधिकारी नहीं सुन रहे
ऐतिहासिक नगर सरधना का मुख्य व्यावसायिक केंद्र गंज बाजार इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है। त्यौहारों के सीजन में जहां बाजारों में रौनक होनी चाहिए थी, वहीं देहली वाच, बागड़ी डेंटल और शहजाद साइकिल वर्क्स से लेकर कमरा नवाबान तिराहे तक का पूरा इलाका झील में तब्दील हो चुका है। घुटनों तक भरे गंदे पानी के कारण दर्जनों दुकानें जल भराव की चपेट में है