शाहजहांपुर: कांट के रतनापुर में बिजली के खंभे से करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत, शनिवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना कांट क्षेत्र के रतनापुर गांव निवासी 35 साल के अनिल कुतार गुप्ता शुक्रवार की शाम सवारियों को छोड़कर वापस घर लौट रहे थे ।मकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक बिजली के खंभे के पास ई-रिक्शा चालक शौच करने लगा। तभी बिजली के खंभे में आ रहे करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगो ने देखने के बाद परिजनों को जानकारी दी।