शाहजहांपुर: उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बरेली मोड़ स्थित बाइक सवार कांवड़ियों को बांटे हेलमेट, किया जागरूक
शाहजहांपुर में उप संभागीय परिवहन के अधिकारियों ने बरेली मोड़ के पास बगैर हेलमेट लगाए जा रहे कांवड़ियों को जागरूक करने का अभियान चलाया। इस दौरान सीओ सदर और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद अलग अलग एजेंसियों के सहयोग से तीस दो पहिया वाहनों पर सफर कर रहे कांवड़ियों को हेलमेट दिए गए। साथ ही सभी को जागरूक किया गया।