शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की हुई मौत, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
राजकीय मेडिकल कालेज के वार्ड में भर्ती एक महिला का शव रैन बसेरे में पड़ा मिला। जिला पंचायत कार्यालय के पास एक अगस्त को महिला बिमार हाल में पड़ी थी। लोगों ने देखने के बाद 108 नंबर पर काॅल करके महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा था। जहां उसका दस दिन से इलाज चल रहा था। इस दौरान महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नही मिल पाई।