शाहजहांपुर: दिल्ली से साउथ सिटी स्थित आवास पर आए BJP MP ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
भाजपा सांसद अरुण सागर शनिवार को दिल्ली से शाहजहांपुर के साउथ सिटी स्थित आवास पर पहुंचे। उनके आवास पर बने कार्यालय पर अलग अलग क्षेत्रों से फरियादी भी पहुंच गए। भाजपा सांसद अरुण सागर ने कार्यालय पहुंचकर आने वाले दर्जनों फरियादियों की समस्याओं को सुना ।उसके बाद उन्होंने संबधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर तत्काल समस्याओं के निस्तारण केे निर्देश दिए हैं।