लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम में 20 अप्रैल को होने वाले भव्य सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी
लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक धाम मंदिर परिसर में 20 अप्रैल (सोमवार) को श्री इंद्र जंभेश्वर महादेव ट्रस्ट, अशोक धाम के तत्वावधान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। रविवार दोपहर 12:40 पर मिली जानकारी के अनुसार आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।