हज़ारीबाग: हजारीबाग में JLKM का जेल भरो आंदोलन शुरू, उदय मेहता ने किया सरेंडर
हजारीबाग से JLKM ने जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करते हुए दावा किया कि छात्रों के हित में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उदय मेहता ने कहा कि यदि सरकार ने कथित परीक्षा धांधली के मामलों में कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और व्यापक होगा। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग दोहराई।