निघासन: तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर पर नेपाल ले जाए जा रहे 12 हजार के जाली नोटों के साथ कार सवारों को एसएसबी ने पकड़ा
लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा पर खखरौला एसएसबी कैंप की टीम ने जाली भारतीय करेंसी के साथ कार सवार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मुखबिर की सूचना पर कंपनी कमांडर निखिल राज के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने संदिग्ध होंडा मोबिलियो कार को चेकपोस्ट पर रोका।