संपतचक: बैरिया के KS फैशन में भीषण आग से 40 लाख के कपड़े जलकर राख, दो दिन पहले आया था नया स्टॉक
राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने कपड़े की एक दुकान को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गए। दुकान संचालक के मुताबिक इस अगलगी में करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, KS फैशन नाम की यह कपड़े की