नवादा: डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Nawada, Nawada | Aug 13, 2026 गुरुवार को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा, भूमि मापी, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, राजस्व महाअभियान, अतिक्रमण, सहयोग पोर्टल तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।