बरेली: इटौआ सुखदेवपुर में माता-पिता के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के इटौआ सुखदेव पुर में माता-पिता के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने युवक की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दि है।