बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के खैलम में दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला
अलीगंज थाना क्षेत्र के खैलम में दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।