बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में पैसों को लेनदेन में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में पैसों के लेनदेन में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।