बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।