बरेली: मढीनाथ में भाजपा आईटी सेल संयोजक व उसके पिता के ऊपर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस से की गई शिकायत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढी़नाथ में भाजपा आईटी सेल संयोजक व उसके पिता के ऊपर दबंगों द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किया गया है। हमले में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।