ज्वालामुखी कांगड़ा प्रेम प्रसंग में घर से भागे शादी शुदा जोड़े तीन दिन बाद मिले, पत्नी ने पीछा कर लगाया ठिकाने का पता !
कांगड़ा क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां 28 अक्टूबर को खुंडियां से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते घर से निकले युवक और युवती को आज एक साथ पकड़ा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी को जब दोनों के बारे में पता चला तो उसने उनका पीछा किया और तलाश करते हुए उनके ठिकाने तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले तीन दिनों से युवक की मासी के घर पर छिपे हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, युवती का मायका खुंडियां में है और युवक का घर भी कुंडिया में ही है, जबकि युवती की शादी रक्कड़ में हुई थी। युवक की पत्नी गुम्मर की रहने वाली बताई जा रही है।
मौके पर पहुंचने के बाद दोनों को पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस दोनों को धीरा पुलिस स्टेशन ले जा रही है। मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
** फिलहाल इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।**
#कांगड़ा #ज्वालामुखी
Dharamshala, Kangra | Nov 2, 2026