बिहटा सरमेरा स्टेट हाईवे 78 पर सड़क किनारे पड़े एक अर्द्धमुर्छित आदमी का विस्टेक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर विस्टेक्स हॉस्पिटल ने लावारिस पड़े व्यक्ति को एम्बुलेंस सेवा देकर अपने अस्पताल में एडमिट कर लिया। संभव है कि ये आदमी नशाखुरानी का शिकार हुआ है। मसाढ़ी गांव से थोड़ा पूरब ये आदमी अर्द्धमुर्छित अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी इलाज और तीमारदारी में लगे हैं। लेकिन इस आदमी के बारे अस्पताल वाले को भी मुकम्मल जानकारी नहीं है। बमुश्किल इसने अपना नाम अशोक पासवान बताया है। स्वास्थ्यकर्मियों के पास नाम के अलावा और कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही किसी तरह का कोई पहचान संबंधी डाक्यूमेंट इस आदमी के पास है। विस्टेक्स हॉस्पिटल में सुबह 7:45 बजे से इसका इलाज जारी है।
Fatwah, Patna | Oct 14, 2026