Public App Logo
Profile Picture

News Tube24X7

@reporterfiroz
22547Followers
8Following
क्रिकेट के शौक़ीन तीन लड़कों का BIPL के लिए हुआ चयन
<nis:link nis:type=tag nis:id=cricket nis:value=cricket nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cricketlovers nis:value=cricketlovers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tournament nis:value=tournament nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khusrupur nis:value=khusrupur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
जर्जर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार || नवनिर्मित मंदिर में होगा प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा
<nis:link nis:type=tag nis:id=lordshiva nis:value=lordshiva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=temple nis:value=temple nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
BPSC सफलता की सूची में एक नाम और  है शामिल...

BPSC परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची में फतुहा के एक और युवक का नाम शामिल है, जिसकी जानकारी हम तक पहुंचने में थोड़ा विलंब हो गया। आज सुवह मैने फतुहा और दनियावां के तीन वैसे युवक का ब्यौरा आप लोगों के साथ साझा किया था, जिसने इस परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। इस अभ्यर्थी का नाम अंकित कुमार है। अंकित ने इस परीक्षा में 1667 रैंक हासिल किया है और इन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। अंकित ने चौथे अटेम्प्ट में इस सफलता को अर्जित किया है। अंकित फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा गांव का निवासी है और पटना में अपने परिवार के साथ रहकर तैयारी में जुटे थे। अंकित के पिता का पटना में अपना हेयर कटिंग सैलून है। पिता का नाम संजय कुमार और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। अंकित का एक छोटा भी है जो पढ़ाई करता है। बहन एक भी नहीं है।

फतुहा और दनियावां से अब तक चार अभ्यर्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। BPSC की 70th संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तीन सफल अभ्यर्थियों का विवरण मैंने पहले वाले पोस्ट में दिया था, जिसमें सुमित कुमार डीएसपी, निशेष निशांत और उदय शंकर चौधरी को सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। सभी सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर से शुभ कामना। उम्मीद है इस परीक्षा की तरह जिंदगी के इम्तहान में भी आप लोग सफलता के कीर्तिमान को स्थापित करेंगे।  बहुत बहुत बधाई...

फिरोज़ 
News Tube 24x7
फतुहा में पहली बार NEET परीक्षा केंद्र || 240 छात्र हुए शामिल
फतुहा के तीन सपूत || एक DSP और दो का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ चयन

BPSC की 70th संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम शनिवार की शाम घोषित हो गया। राज्य के स्तर पर होने वाले इस टॉप एग्जाम में फतुहा से दो और दनियावां से एक अभ्यर्थी ने अपना परचम लहराया है। इनमें से एक को DSP का पद मिला है, जबकि दो अभ्यर्थी सप्लाई इंस्पेक्टर का पद पाने में सफल हुए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं बेहतर रैंक हासिल करने वाले सुमित कुमार की, जिनका परिवार फतुहा दरियापुर के नया टोला में रहता है। सुमित ने 3rd अटेम्प्ट में 581 रैंक हासिल किया है और इन्हें DSP का पद मिला है। वर्तमान में Central GST & Costom के कोलकाता स्थित कार्यालय में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी सुमित कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अपनी सफलता को दर्ज करवा चुके हैं। मसलन DRDO में दो बार प्रशासनिक सहायक और राष्ट्रपति कार्यालय में सहायक के पद पर इनका चयन हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य कई सरकारी कार्यालयों से भी कॉल लेटर मिला। लेकिन सुमित ने इस तरफ कोई तवज्जो नहीं दिया। सुमित की ख्वाहिश DSP बनने की थी। आखिरकार सुमित ने अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इतना ही नहीं सुमित ने BPSC की 71वी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को भी फेस किया है और बेहतर परिणाम की संभावना है। कोलकाता में नौकरी करते हुए सुमित का ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहा और ड्यूटी के बाद बचे समय का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य को हासिल किया, जो बकाई काबिल-ए-तारीफ है। कुल मिलाकर फतुहा का ये लाल शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेघावी रहा है। 

सुमित के पिता उदय नारायण प्रसाद ITBP में ASI के पद पर कार्यरत थे और इसी साल कटिहार से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां कमला देवी एक गृहिणी हैं। सुमित के बड़े भाई अमित कुमार आयकर विभाग पटना में कार्यालय अधीक्षक के पद पर आसीन हैं। सुमित का छोटा भाई अपनी तैयारी में जुटा है। इनके परिवार के सभी लोग मृदुभाषी और सरल स्वभाव के हैं। 

अब बात करते हैं निशेष निशांत की, जो मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम सुरेंद्र प्रसाद है। बचपन से लेकर बोर्ड तक इनकी शिक्षा-दीक्षा दनियावां में हुई है। निशेष निशांत ने BPSC की इस परीक्षा में 1304 रैंक प्राप्त किया है। रैंक के अनुसार इन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। निशेष ने दूसरे अटेम्प्ट में इस मुकाम को हासिल किया है। वर्ष 2009 में दनियावां हाई स्कूल से बोर्ड का इम्तेहान उत्तीर्ण कर निशेष निशांत ने बिहार में 8th पोजीशन को हासिल किया था। इस आधार पर निशेष को भी अध्ययन काल में होनहार विद्यार्थी कह सकते हैं। निशेष से मेरी बात मोबाइल के जरिए हुई। निशेष भी सरल और सहज स्वभाव के प्रतीत होते हैं।

फतुहा के एक और अभ्यर्थी ने इस एग्जाम को क्रैक किया है, नाम है उदय शंकर चौधरी। उदय से मोबाइल पर जब संपर्क किया और बतौर रिपोर्टर परिचय देने के बावजूद उदय ने कोई भी जानकारी साझा करने से मना कर दिया। उदय अकड़ू किस्म का युवा प्रतीत होता है। कुशल व्यवहार होना तो दूर इनके स्वभाव को सरल भी नहीं कह सकते। उदय ने अपने पिता का नाम तक बताने से इंकार कर दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इनका ये हाल है, वो भी सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर। अगर इनका चयन SDM या DSP के पद पर हुआ होता तो अपने सेवा काल में शायद जनता से सीधे मुंह बात भी नहीं करते, जैसा इनका व्यवहार है। बहरहाल एक रिपोर्टर का काम जानकारी देना होता है। इसीलिए आयोग द्वारा जारी सूची के आधार पर उदय के बारे में सिर्फ इतना बता सकता हूं कि इनका रैंक 4207 है और पद मिला है सप्लाई इंस्पेक्टर का। निजी तौर पर उदय के बारे में ये कहना चाहूंगा कि आयोग ने आपका चयन पब्लिक सर्वेंट (लोक सेवक) के रूप में किया है। उम्मीद करता हूं कि आगे आपका व्यवहार जनता के प्रति सरल सहज और कुशल होगा। 

बिहार लोक सेवा आयोग के इस इम्तेहान को फतह करने वाले इन तीन युवाओं को क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रौशन करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आशा करता हूं आप लोग जनता के प्रति उत्तरदायी होंगे। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। 

फिरोज़
News Tube 24x7
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत || बाल-बाल बचा शहसवार
<nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=death nis:value=death nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agamkuanpahari nis:value=agamkuanpahari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/>
पैसों के लेनदेन में सिरफिरे समधी ने कर दी समधिन की हत्या
<nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murder nis:value=murder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pachrukhiya nis:value=pachrukhiya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत, तीन घंटे तक हाइवे रहा जाम

सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की कहर का शिकार एक बच्चा हो गया। शुक्रवार की सुबह घटी इस घटना में दस वर्षीय बच्चा उस वक्त शिकार हो गया, जब वह सड़क पार कर रहा था। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने फतुहा खुसरुपुर स्टेट हाईवे को तकरीबन तीन घंटे तक जाम रखा। इस दौरान आक्रोशितों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी किया और आवागमन को ठप्प कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची फतुहा पुलिस ने बच्चे की शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार वार्ड पार्षद मिंटू की पहल पर पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20 हजार नकद राशि मिलने के बाद आक्रोशित शांत हुए, जिसके बाद फतुहा SHO श्रीमंत सुमन और SI बबन चौधरी ने पुलिसकर्मियों का सहयोग लेकर सड़क से अवरोध हटाकर आवागमन को सुचारू बनाया। मृतक का नाम राजवीर कुमार उर्फ भोलू और उम्र करीब 10 साल है। राजवीर के पिता का नाम विजय पासवान है, जो फतुहा के मकसूदपुर का रहने वाला है।

फिरोज़ 
News Tube 24x7
टाटा मोटर्स हैवी व्हीकल डीलर बुद्धा शक्ति ने मनाया पहला वर्षगांठ
<nis:link nis:type=tag nis:id=tatamotors nis:value=TataMotors nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heavywhicle nis:value=heavywhicle nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
27 नदियां कई शहर || गुवाहाटी से पटना का सफर || 1500 मीट्रिक टन सीमेंट लेकर पहुंचा कार्गो जहाज
<nis:link nis:type=tag nis:id=cargo nis:value=cargo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cargoship nis:value=cargoship nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=waterway nis:value=Waterway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=starcement nis:value=StarCement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
फिनटेक सिटी के लिए बख्श दो सरकार किसानों की 242 एकड़ ज़मीन 
<nis:link nis:type=tag nis:id=fintechcity nis:value=fintechcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=government nis:value=government nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
<nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=roadaccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highway nis:value=highway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raid nis:value=raid nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
EOU रेड के दौरान घर की महिलाओं का गंभीर आरोप
<nis:link nis:type=tag nis:id=eou nis:value=EOU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raid nis:value=raid nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khusrupur nis:value=khusrupur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
संतोष डॉन के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की रेड
<nis:link nis:type=tag nis:id=eou nis:value=EOU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raid nis:value=raid nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khusrupur nis:value=khusrupur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
घर से शराब का जखीरा बरामद

पटना जिले की नदी थाना पुलिस ने एक घर से अंग्रेजी शराब के जखीरे को बरामद किया है। नदी थाना SHO सद्दाम हुसैन ने शनिवार की सुवह फतुहा के समसपुर मुहल्ले में छापामारी करते हुए एक घर से बीयर और अंग्रेजी शराब के कई ब्रांडो को बरामद किया है। बरामद शराब में 80 पिस बीयर, ऑफिसर्स चॉइस का टेट्रा पैक के 80 पिस, रॉयल स्टैग 9 पीस सहित शराब के कई ब्रांड शामिल है। जहां से शराब। अरमद हुई है, उस घर से दो शराब कारोबारी की भी गई गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार शराब कारोबारी का नाम अविनाश कुमार और अभिजीत कुमार है। दोनो समसपुर निवासी जय प्रकाश भगत का बेटा है। 

फिरोज़
News Tube 24x7
दनियावां के पूर्व थानेदार की विदाई

दनियावां थाना के पूर्व थानेदार अनिल प्रसाद को थाने के पुलिसकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दनियावां थाना से ससम्मान विदाई दे दिया। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे थाने पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान फतुहा SDPO-2 संजीव कुमार और दनियावां SHO खुशबू खातून के साथ दनियावां के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने पूर्व थानेदार को अंगवस्त्र और उपहार देकर उन्हें विदा किया। विदाई कार्यक्रम में पूर्व थानेदार अनिल प्रसाद की पत्नी भी मौजूद थी, जिन्हें SHO खुशबू खातून ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अनिल प्रसाद को विभाग ने लाइन क्लोज कर दिया था। अनिल ने दनियावां थाने को मुसलसल दो साल और तीन महीने तक अपनी सेवा दी। इस दौरान इनका कार्यकाल ओवरऑल बढ़िया रहा है। 

फिरोज़ 
News Tube 24x7
लकड़ी चुनने गई महिला के साथ छेड़खानी

दनियावां थाना में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज हुआ है। छेड़खानी का ये मामला 35 वर्षीया महिला के साथ उस वक्त हुआ, जब महिला जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई थी। अकेली महिला देख तीन मनचलो ने पहले महिला को पास बुलाने की कोशिश की और जब महिला उन लोगों के नजदीक नहीं गई, तब महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि इस दौरान तीनों युवक वक्त की नजाकत को देखते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इस संबंध में दनियावां थाने को आवेदन दे दिया है। दनियावां SHO खुशबू खातून ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। 

फिरोज़
News Tube 24x7
फतुहा थाना का कमान संभालने वाले नए थानेदार श्रीमंत सुमन गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। श्रीमंत सुमन 2009 बैच के अधिकारी हैं और पटना सदर SDPO-2 कार्यालय में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। श्रीमंत सुमन फतुहा SDPO-1 कार्यालय में अपनी सेवा दे चुके हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक पुराने थानेदार कुमार रौशन को एक जमीन मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने कारण विभाग ने लाइन क्लोज किया हैं।
ठगी और अपहरण का कॉकटेल || अपहृत और अपहरणकर्ता भेजे गए जेल || दूसरे मामले में हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार

पटना जिला के फतुहा थाना में अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ है। सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए फतुहा पुलिस ने अपहृत के साथ चार अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी फतुहा SDPO-1 के ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार ने मीडिया वालों को दिया। अपहरण की शिकायत से संबंधित आवेदन को पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन जब तहक़ीकात हुई तब पुलिस के सामने ये मामला नौकरी के नाम पर ठगी करने का निकला। 

दरअसल सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज का रहने वाला संतोष बिहारी फर्जी तरीके से नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से अब तक करोड़ो रुपए की उगाही कर चुका है। अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों से संतोष बिहारी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब ₹80 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसी पैसो को वसूलने के लिए भागलपुर के सबौर निवासी विजय कुमार दास, आशीष कुमार उर्फ मोदी के साथ एक और आशीष ने संतोष बिहारी का फोरलेन पर वाटर पार्क के पास संतोष की गाड़ी रुकवाकर उसे दूसरे गाड़ी पर बैठा लिया और फतुहा के छोटी लाइन पहुंच गए। इस दौरान प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए संतोष और उसका अपहरण करने वाले चार लोगों को पुलिस ने फतुहा के छोटी लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ता में भागलपुर के तीन लोगों के अलावा फतुहा के बुद्धदेवचक गांव निवासी कृष्णकांत का भी नाम शामिल है। फतुहा पुलिस ने इस मामले में दो FIR दर्ज कर लिया है और अपहृत के साथ चार अपहरणकर्ता न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर लिया है। पुलिस ने अपहृत और अपहरणकर्ता के दोनों कार को भी जब्त कर लिया है। 

वही दूसरी ओर शाहजहांपुर थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात एरई गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर डकैती की योजना बनाते एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है और साथ ही घर से एक देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक खाली मैग्जीन भी मिला है। गिरफ्तार अपराधी का नाम पिंटू कुमार उर्फ पिंटू बाबा है। पिंटू एरई गांव का रहने वाला है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया वालों इस गिरफ्तारी की भी जानकारी दी। शाहजहांपुर थाना में पिंटू बाबा पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पिंटू हाल ही में जेल से छुटकर आया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फतुहा SDPO-1 अवधेश कुमार, फतुहा के एडिशनल SHO चंदन कुमार और शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार भी मौजूद थे।
बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। दिल को झकझोड देने वाली ये घटना बख्तियारपुर से गुजरने वाले फोरलेन पर होटल महाविहार के पास घटी है। इस घटना के शिकार लोग झारखंड के वैद्यनाथ धाम से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सभी लोग एक हो परिवार के हैं और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के रहने वाले हैं। ये घटना उस वक्त घटी जब इनकी तेज रफ़्तार चारपहिया वाहन हाइवे किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे, चार महिला और चालक सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां फर्स्ट एड के बाद गंभीर रूप से घायल को पटना रेफर किया गया है। बख्तियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है।
सैटेलाइट टाउनशिप महंगाई भ्रष्टाचार अपराध को महागठबंधन ने बनाया मुद्दा
 <nis:link nis:type=tag nis:id=satellitetownship nis:value=SatelliteTownship nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=corruption nis:value=Corruption nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dearness nis:value=Dearness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rjd nis:value=RJD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
दुर्घटना का शिकार युवक 40 मीटर तक घिसटता चला गया || PMCH में हुई मौत
<nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=roadaccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
नदी थाने की पुलिस ने फिर जब्त किया प्रतिबंधित कफ़ सिरप
<nis:link nis:type=tag nis:id=coughsyrup nis:value=coughsyrup nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=banned nis:value=banned nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> News Tube 24X7
पर्यावरण दिवस पर प्यारा-गीत
<nis:link nis:type=tag nis:id=पर्यावरण_दिवस nis:value=पर्यावरण_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=environment nis:value=environment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=environmentalawareness nis:value=environmentalawareness nis:enabled=true nis:link/>
हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में फल विक्रेता की मौत
<nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatuha nis:value=fatuha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>