जमुई: जमुई के अस्पतालों और होटलों में फायर सेफ्टी ऑडिट तेज, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद जमुई जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर सोमवार 2 बजे के करीब अग्निशमन विभाग की टीम ने मां नेतुला सेवा सदन, आरकेएम सेवा सदन, होटल ऊषा नंद और होटल अतिथि पैलेस सहित कई संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑडिट किया। जांच के दौरान अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, पानी की उपलब्धता विद्युत व्यवस्था ओर पड़ताल की।