गुन्नौर: कस्बा रजपुरा से श्री हरि बाबा बांध धाम तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
रजपुरा विकासखंड के कस्बा रजपुरा से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पति गैरिस यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौरव यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। करीब 15 किलोमीटर लंबी यह तिरंगा यात्रा दोपहर एक बजे श्री हरि बाबा बांध धाम पहुंची।