Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला की एनसीसी कैडेट आरुषि ठाकुर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 3 जुलाई 2026 जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला की एनसीसी कैडेट आरुषि ठाकुर का चयन भारतीय सेना की आर्मी विंग के सबसे प्रतिष्ठित थल सेना कैंप (TSC) के लिए हुआ है। वह रोपड़ में आयोजित होने वाली .22 राइफल फायरिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि आरुषि ने विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय 9 HP बटालियन एनसीसी डलहौजी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जगदीश सिंह कौशल तथा सूबेदार राज कुमार राणा के मार्गदर्शन को भी दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जर्म सिंह जरियाल एवं समस्त स्टाफ ने आरुषि ठाकुर, उनके परिवार तथा एनसीसी अधिकारी राजेश ठाकुर को बधाई देते हुए इसे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि आरुषि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। #Sundla #NCC #NCCCadet #AarushiThakur #ThalSenaCamp #TSC2026 #HimachalPradesh #ShimlaGroup #RifleShooting #YouthAchievement #ProudMoment #StudentAchievement #GovernmentSchool #DalhousieNCC #IndianArmy #HimachalNews #ChambaNews #BreakingNews @topfans

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

MORE NEWS

पंचायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, विकास कार्य समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरे करें : एसडीएम अमनदीप सिंह

सुरेंद्र ठाकुर/ Pangi Live News 
पांगी, 3 जुलाई 2026

जनजातीय क्षेत्र पांगी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने और पंचायत स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मिनी सचिवालय किलाड़ में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड पांगी के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों के साथ विकास खंड के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

एसडीएम अमनदीप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी एवं आरओ आईटीडीपी रोहित प्रधान, पंचायत निरीक्षक होशियार सिंह, जूनियर इंजीनियर श्याम लाल, प्रेम चंद, ओम प्रकाश सहित विकास खंड पांगी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Pangi Administration 
#PangiLiveNews #Chamba #HimachalPradesh #Panchayat #RuralDevelopment #SDMPangi #AmandeepSingh #DevelopmentWorks #Transparency #GoodGovernance #MiniSecretariat #Killar #TribalArea #GramPanchayat #GovernmentSchemes #VillageDevelopment #PublicService #BreakingNews #HimachalNews #ChambaNews #PangiValley #NewsUpdate #PangiUpdates
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 7018586290

पंचायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, विकास कार्य समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरे करें : एसडीएम अमनदीप सिंह सुरेंद्र ठाकुर/ Pangi Live News पांगी, 3 जुलाई 2026 जनजातीय क्षेत्र पांगी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने और पंचायत स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मिनी सचिवालय किलाड़ में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड पांगी के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों के साथ विकास खंड के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीएम अमनदीप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी एवं आरओ आईटीडीपी रोहित प्रधान, पंचायत निरीक्षक होशियार सिंह, जूनियर इंजीनियर श्याम लाल, प्रेम चंद, ओम प्रकाश सहित विकास खंड पांगी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। Pangi Administration #PangiLiveNews #Chamba #HimachalPradesh #Panchayat #RuralDevelopment #SDMPangi #AmandeepSingh #DevelopmentWorks #Transparency #GoodGovernance #MiniSecretariat #Killar #TribalArea #GramPanchayat #GovernmentSchemes #VillageDevelopment #PublicService #BreakingNews #HimachalNews #ChambaNews #PangiValley #NewsUpdate #PangiUpdates खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 7018586290

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

चंबा: वार्डों का दौरा कर क्या बोलीं नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी? देखिए रिपोर्ट 
# chambanews

चंबा: वार्डों का दौरा कर क्या बोलीं नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी? देखिए रिपोर्ट # chambanews

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

Writing
मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का भूमि पूजन संपन्न, जल्द शुरू होगा पक्कीकरण कार्य
आज ग्राम पंचायत सूरी और किलोड को जोड़ने वाली मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सड़क के पक्कीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सरकारी ठेकेदार श्री साहब सिंह के सुपुत्र विनोद ठाकुर, PWD के कनिष्ठ अभियंता अंशुल ठाकुर, तिलक राज, कुलदीप कुमार, अशरफ मागरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है और इसके निर्माण से ग्राम पंचायत सूरी एवं किलोड के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
✍️ सुनील पहाड़ी
पहाड़ी न्यूज़

Writing मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का भूमि पूजन संपन्न, जल्द शुरू होगा पक्कीकरण कार्य आज ग्राम पंचायत सूरी और किलोड को जोड़ने वाली मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सड़क के पक्कीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में सरकारी ठेकेदार श्री साहब सिंह के सुपुत्र विनोद ठाकुर, PWD के कनिष्ठ अभियंता अंशुल ठाकुर, तिलक राज, कुलदीप कुमार, अशरफ मागरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है और इसके निर्माण से ग्राम पंचायत सूरी एवं किलोड के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ✍️ सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026