Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

Shimlagroup

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला की एनसीसी कैडेट आरुषि ठाकुर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा, 3 जुलाई 2026
जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला की एनसीसी कैडेट आरुषि ठाकुर का चयन भारतीय सेना की आर्मी विंग के सबसे प्रतिष्ठित थल सेना कैंप (TSC) के लिए हुआ है। वह रोपड़ में आयोजित होने वाली .22 राइफल फायरिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विद्यालय के एनसीसी अधिकारी एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि आरुषि ने विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय 9 HP बटालियन एनसीसी डलहौजी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जगदीश सिंह कौशल तथा सूबेदार राज कुमार राणा के मार्गदर्शन को भी दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जर्म सिंह जरियाल एवं समस्त स्टाफ ने आरुषि ठाकुर, उनके परिवार तथा एनसीसी अधिकारी राजेश ठाकुर को बधाई देते हुए इसे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि आरुषि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
#Sundla #NCC #NCCCadet #AarushiThakur #ThalSenaCamp #TSC2026 #HimachalPradesh #ShimlaGroup #RifleShooting #YouthAchievement #ProudMoment #StudentAchievement #GovernmentSchool #DalhousieNCC #IndianArmy #HimachalNews #ChambaNews #BreakingNews @topfans

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला की एनसीसी कैडेट आरुषि ठाकुर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 3 जुलाई 2026 जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला की एनसीसी कैडेट आरुषि ठाकुर का चयन भारतीय सेना की आर्मी विंग के सबसे प्रतिष्ठित थल सेना कैंप (TSC) के लिए हुआ है। वह रोपड़ में आयोजित होने वाली .22 राइफल फायरिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि आरुषि ने विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय 9 HP बटालियन एनसीसी डलहौजी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जगदीश सिंह कौशल तथा सूबेदार राज कुमार राणा के मार्गदर्शन को भी दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जर्म सिंह जरियाल एवं समस्त स्टाफ ने आरुषि ठाकुर, उनके परिवार तथा एनसीसी अधिकारी राजेश ठाकुर को बधाई देते हुए इसे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि आरुषि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। #Sundla #NCC #NCCCadet #AarushiThakur #ThalSenaCamp #TSC2026 #HimachalPradesh #ShimlaGroup #RifleShooting #YouthAchievement #ProudMoment #StudentAchievement #GovernmentSchool #DalhousieNCC #IndianArmy #HimachalNews #ChambaNews #BreakingNews @topfans

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

Latest Shimlagroup News Videos - Watch the Latest News of July 3, 2026 | Public App