डुमरांव: श्रमजीवी एक्सप्रेस में दो कोच बढ़ेंगे, डुमरांव के यात्रियों को वेटिंग समस्या से मिलेगी बड़ी राहत
Dumraon, Buxar | Aug 22, 2026 डुमरांव सहित पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 80 ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाकर 24 करने का निर्णय लिया है। इस फैसला के तहत डुमरांव से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी कोच बढ़ेंगे।