शिकोहाबाद: लू से बचाव हेतु जिलाधिकारी फ़िरोज़ाबाद ने दबरई कलेक्ट्रेट में जारी किए अहम निर्देश
गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी फ़िरोज़ाबाद रमेश रंजन ने दबरई कलेक्ट्रेट में शनिवार दोपहर सवा एक बजे क़रीबन विभिन्न विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में लू पीड़ितों के लिए बेड आरक्षित करने तथा ओआरएस व दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया है।