शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 1 अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त बोबी पुत्र स्व0 पप्पू कश्यप निवासी गली नम्बर 2 गल्ला मण्डी रानी नगर थाना उत्तर को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित शनिवार दोपहर एक बजे करीबन गिरफ्तार किया गया है। बरामद अवैध असलाह के आधार पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।