शिकोहाबाद: नवीन नामांकन में लापरवाही पर दबरई कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने दिखाई सख्ती, शिकोहाबाद BEO का वेतन रोका
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने दबरई कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम 5 बजे क़रीबन बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन, आधार कार्ड, पुस्तक वितरण और प्रेरणा पोर्टल पर लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाया। स्कूल चलो अभियान में कमजोर प्रदर्शन पर मदनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, जबकि शिकोहाबाद BEO का वेतन रोकने और चार्जशीट देने के निर्देश दिए।