शिकोहाबाद: पहलगाम आतंकी हमले में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि, मक्खनपुर में निकाला गया कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार शाम सवा सात बजे क़रीबन मक्खनपुर कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च की अगुवाई स्थानीय भाजपा नेताओं और व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों ने की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों ने भाग लिया।