शिकोहाबाद: नसीरपुर थाना पुलिस ने मारपीट व हवाई फायरिंग करने के मामले में वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
थाना नसीरपुर पुलिस ने मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त सुमित उर्फ कल्लू पुत्र कमलेश निवासी ग्राम अतापुर को शुक्रवार शाम छह बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल वीरेश कुमार व रविपाल शामिल रहे।