शिकोहाबाद: तेली समाज ने हिमायूपुर चौराहा पर पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी, निकाला कैंडल मार्च
राष्ट्रीय तेली महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रश्मि कान्त राठौर के नेतृत्व में तेली समाज के पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने शुकवार रात नौ बजे क़रीबन हिमायूपुर चौराहा पर मोमबत्तियां जलाकर पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया। कार्यक्रम में राजवीर राठौर, धर्मवीर राठौर, पार्षद धर्मपाल राठौर मौजूद रहे।