टीकमगढ़: बूदौर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
बूदौर गांव में गुरुवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन करलिया। विनीता नाम की महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।