धामपुर: अफजलगढ क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी, वीडियो हुआ वायरल
Dhampur, Bijnor | Nov 14, 2025 गुरुवार की सांय करीब 4:00 बजे अफजलगढ़ क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक युवक पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगा के आत्मदाह की चेतावनी दी है। आरोप है कि उसकी पत्नी के कहने पर उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करके उसे परेशान किया जा रहा है और उसकी कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।