अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त मनोज सरकार सण्डीला के पास सड़क हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मनोज सरकार लखनऊ से कार द्वारा रुद्रपुर लौट रहे थे। रास्ते में संडीला गांव के पास नीलगाय आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नीलगाय से जा टकराईं। जिसमें वह गंभीर घायल हो गए हैं।