संडीला: 84 कोसीय परिक्रमा का आगमन होते ही हर्रैया में जयकारों से गूंजा, पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत, आज नगवा पहुंचेगी
Sandila, Hardoi | Feb 20, 2026 नैमिषारण्य धाम से चलकर पौराणिकता से भरी चौरासी कोसी परिक्रमा के रामादल का हरदोई में आगमन होते ही दूसरा पड़ाव हर्रैया जयकारों से गूंज उठा। प्रशासनिक अधिकारियों ने साधू संतों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। परिक्रमा तीसरे पड़ाव में आज नगवा पहुंचेगी।