संडीला: नेशनल हाईवे पर 'हुड़दंग' पड़ा भारी, किसान नेता रफीक लंबू की सफारी गाड़ी की गई सीज
Sandila, Hardoi | Feb 19, 2026 सोशल मीडिया पर रील और रसूख दिखाने का शौक अब कानून के शिकंजे में है। संडीला क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर केक काटकर और गाड़ियों के काफिले के साथ यातायात बाधित करने वाले किसान नेता रफीक लंबू और उनके साथियों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। संडीला पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए संडीला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई।