जनपद मुख्यालय गोहपारू स्थित आईटीआई प्रांगण में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़े।
#shahdol
24 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026